Tuesday, March 25, 2008

ब्राउन राइस



विधि :


चावल को धोकर 2-3 घंटे तक भीगने दें। प्याज को बारीक स्लाइसों में काट लें।
एक पैन में तेल गर्म करें इसमें कटी हुई प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूने। इसमें चीनी भी डाल दें और प्याज को ब्राउन होने तक भूनते रहें। अब एक टे.स्पून पानी और मसाले डालकर कुछ मिनट तक भूने। इसमें पानी डालकर उबलने दें। जब पानी उबलने लगे तो इसमें भीगे हुए चावल डालकर धीमी आंच पर पकाये। गर्मागर्म चावल सब्जी या दाल के साथ सर्व करें।

सामग्री :


2 कप चावल,


4 कप पानी,


1 प्याज,


1 टुकड़ा दालचीनी,


3 हरी इलायची,


2 लौंग,


2 काली मिर्च,


1 टी स्पून चीनी,


1 टे.स्पून तेल।


कितने लोगों के लिए : 4

No comments: