Tuesday, February 26, 2008

मसूर पुलाव



विधि :
मसूर की दाल को 2 घंटे के लिए भिगो दें। नॉनस्टिक पैन में तेल डालकर गरम करें, अब उसमें जीरा, करी पत्ता और अदरक डालकर कुछ सेकेंड चलाएं। कटी हुई प्याज डालकर ब्राउन करें और हल्दी पाउडर भी डाल दें।
अब इसमें चावल, दाल, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर 1 मिनट तक चलायें और कुकर का ढक्कन लगाकर पका लें। गरमागरम मसूर पुलाव बारीक कटे हरे धनिये से सजाकर घी डालकर सर्व करें।

सामग्री :
1 कप मसूर की दाल,

1 कप बासमती चावल,

1 प्याज,

1/2 टी स्पून अदरक बारीक कटी हुई,

1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर,

1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर,

1/4 टी स्पून गरम मसाला,

5-6 करी पत्ते,

1/2 टी स्पून जीरा,

1 टी स्पून घी,

थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया,

5-6 टी स्पून तेल,

1/2 टी स्पून नमक,

4 कप पानी।


कितने लोगों के लिए : 2

सोया मटर पुलाव



विधि :
चावल को धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दें। सोया नगेटस को 1 कप पानी में नमक डालकर कुकर में 2 सीटी आने तक पका लें। पानी से निकाल कर एक तरफ रख दें।
कुकर में तेल गरम करें जब तेल गरम हो जाये तो उसमें जीरा, दालचीनी, लौंग, तेजपत्ता और मोटी इलायची डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें प्याज और लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट डालकर ब्राउन होने तक भून लें। अब इसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, टमाटर, चावल, मटर और सोया नगेटस डालकर 2 मिनट तक फ्राई करें। डेढ़ कप पानी डालकर 2 सीटी आने तक पकाये, गर्मागर्म सोया नगेटस पुलाव हरी चटनी और अचार के साथ सर्व करें।


सामग्री :
1 कप चावल,
1/2 कप सोया नगेटस,
1/2 कप हरी मटर,
1/2 टी स्पून जीरा,
1 टुकड़ा दालचीनी,
2 लौंग, 1 तेजपत्ता,
1 मोटी इलायची,
1/2 कप प्याज,
1/2 टी स्पून हल्दी,
1 टी स्पून गरम मसाला,
1 टी स्पून धनिया पाउडर,
1/2 कप टमाटर,
1 टी स्पून तेल,
नमक स्वादानुसार।
लहसुन और मिर्च के पेस्ट के लिए:
3 कली लहसुन, 3 साबुत लाल मिर्च।

कितने लोगों के लिए :
4