Tuesday, March 25, 2008

स्टफ्ड कैबेज रोल्स



विधि :


ब्रेड स्लाइस के किना
रे हटा दें। बंदगोभी के बाहरी पत्तों (सबसे ऊपर वाले पत्ते) को निकालकर अलग कर दें और डंठल को काट दें। पत्ते साबुत बचे रहें।

अब बंदगोभी को तीन-चार मिनट के लिए उबाल लें। पानी निथार कर डंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर 6-8 बड़े पत्तों को सावधानी से अलग कर लें। ब्रेड को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। भुट्टा, नमक, गरम मसाला, काली मिर्च, पालक, क्रीम, ब्रेड, अजवाइन और चीज को एकसाथ मिलाएं।


अब एक बंदगोभी का पत्ता लें और मिलाया हुआ मिश्रण एक तरफ रखकर अच्छी तरह लपेट दें। किनारे भी मोड़ दें। इसी तरह सारे रोल्स बना लें और सभी को चिकनाई युक्त ओवन प्रूफ सर्विग डिश में रखें।
अब रोल्स में ब्रश से तेल लगा दें। फिर 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहले से गर्म किए ओवन में 20-25 मिनट रखें। टोमैटो सॉस से सजाकर सर्व करें।

सामग्री :


1/2 किलो बंदगोभी,


कैबेज रोल्स पर लगाने के लिए तेल,


1/4 कप उबला हुआ भुट्टा,


स्वादानुसार नमक,


1/4 टी स्पून गरम मसाला,


1/4 टी स्पून पिसी हुई काली मिर्च,


250 ग्राम बारीक कटा और उबला हुआ पालक,


1/4 कप क्रीम,


1 ब्रेड स्लाइस,


1/4 टी स्पून अजवाइन,


4 टेबल स्पून कसी हुई चीज,


सजाने के लिए टोमैटो सॉस।


कितने लोगों के लिए : 4

No comments: