
विधि :
1. चावल को बीन कर साफ पानी से धो लें। एक पैन में घी गर्म करें और जीरा, दालचीनी, लौंग, इलायची डालकर एक मिनट तक चलाएं।
2. प्याज, हरी मिर्च, पुदीना, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
3. पर्याप्त पानी (लगभग डेढ़ कप) में नमक डालकर इतना गर्म करें कि पानी खौलने लगे। फिर चावल और ग्रैन्यूल्स डालकर अच्छी तरह पकाएं। आप चाहें तो इसे प्रेशर कुकर में भी पका सकती हैं।
4. रायते के साथ गरमागरम सर्व करें।
सामग्री :
25 ग्राम सोया ग्रैन्यूल्स,
200 ग्राम चावल,
1 बारीक काटा हुआ प्याज,
स्वादानुसार बारीक काटी हुई हरी मिर्च,
50 ग्राम पुदीने की पत्ती,
1/2 टी स्पून जीरा,
1 इंच दालचीनी का टुकड़ा,
2 लौंग, 2 बड़ी इलायची,
1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट,
स्वादानुसार नमक,
1 टेबल स्पून घी।
कितने लोगों के लिए : 3
No comments:
Post a Comment