Monday, February 25, 2008

चना पुलाव



विधि :
भीगे हुए चनों को धोकर, आधा टी स्पून नमक डालकर उबाल लें। उबले हुए चने को पानी से निकाल कर रख लें। एक पैन में तेल गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाये तो उसमें इलायची, लौंग और दालचीनी डाल दे उसके बाद उसमें चावल डालकर एक मिनट तक फ्राई करें। 4 कप पानी 2 टी स्पून नमक और कुछ बूंदे पीले रंग की डाल दें। ढक्कन बंद करके चावल को पकाये।
नारियल, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया, पुदीना, लहसुन और हरी मिर्च, पीस लें। तेल गर्म करके प्याज फ्राई करें जब प्याज ब्राउन हो जाये तो उसमें पिसा हुआ मिश्रण डाल दें, नमक और टमाटर डालकर 2 मिनट तक और फ्राई करें। अब इसमें पके हुए चावल और चने डालकर अच्छी तरह मिला लें।

सामग्री :
2 कप बासमती चावल,

आधा कप काबुली चना,

आधा कप तेल,

1 कप हरा धनिया,

चौथाई कप पुदीना,

2 प्याज, 2 टमाटर,

10 लहसुन की कलियां,

4 हरी मिर्च,

2 टे.स्पून कसा हुआ नारियल,

डेढ़ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर,

आधा टी स्पून गरम मसाला पाउडर,

4 लौंग, 1 टुकड़ा दालचीनी,

2 मोटी इलायची,

थोड़ा सा खाने वाला पीला रंग।

कितने लोगों के लिए : 4

No comments: